देहरादून। द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस विद्यालय में रोहिताश मेमोरियल अंतरविद्यालयी अंडर 17 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट के एकतरफा मुकाबले में दून इंटरनेशनल स्कूल ने विनहिल ग्लोबल स्कूल की टीम को 7-0 से पराजित करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस विद्यालय के मैदान में सात दिवसीय रोहिताश मेमोरियल अंतर विद्यालयी अंडर 17 बालक फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज किया गया। इस टूर्नामेंट में आठ विद्यालयों की टीमों ने भाग ले रहे है। मुख्य अतिथि स्कूल के निदेशक सिद्धार्थ चौधरी रहे। इस दौरान पहला मुकाबला विनहिल ग्लोबल स्कूल तथा दून इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया।
इस अवसर रोमांचकारी इन मैचो में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। मैच में दून इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने इस मैच में 7-0 से अपनी जीत दर्ज की। दोनों टीम के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह, जोश और जीत को हासिल करने का जज्बा बखूबी दिखा। दूसरा मुकाबला मां आनंदमयी स्कूल व एनडीएस तथा की टीम के बीच खेला गया।
संघर्षपूर्ण खेले गये मैच को एनडीएस की टीम ने में ने 1-0 से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि निदेशक सिद्धार्थ चौधरी ने खेल को सराहते हुए सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की और कहा कि यह खिलाड़ी सिर्फ खेल के मैदान में नहीं उतरे हैं यह उनके सपनों का आसमान है, जिसमें उन्हें ऊंची उड़ान भरकर अपने सपनों को पूरा करना है।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि वो निरंतर अभ्यास करें तो बेहतरीन खिलाड़ी बन सकते हैं क्योंकि अभ्यास ही सफलता का मूल मंत्र है। मैच में रैफरी देहरादून फुटबाल एसोसिएशन रवि, सुमित,एस डी जोशी तथा धर्मेंद्र नेगी रहे।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक सिद्धार्थ चौधरी उमा चौधरी, चंद्रिका चौधरी, प्रधानाचार्या दीपाली सिंह, सुभि थापा, आयुष मित्तल सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत, 8 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ
- 40 वर्षों की उत्तराखण्डी फिल्म यात्रा को मिलेगा सम्मान, उफतारा फेस्टिवल में 100 विभूतियों का होगा ऐतिहासिक अभिनंदन
- महंत श्री श्री 108 कृष्ण गिरी जी महाराज के जन्मोत्सव पर विशाल रक्तदान शिविर एवं हेल्थ-एंड-वेल्थ मेले का आयोजन, व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
- अब रैपिडो भी नहीं रही सेफ
- अनुशासन, संघर्ष और धैर्य सफलता की कुंजी : डॉ. अनिल वर्मा
- डीएवी कॉलेज विधि के छात्रों का विधिक सेवा शिविर संपन्न
- सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत
- तापमान अत्यधिक रहने के कारण डी. एम. देहरादून ने किया छुट्टी का आदेश
- यूथ रेडक्रास द्वारा नारी निकेतन में आपदा प्रबंधन, अग्नि शमन व फर्स्ट एड का प्रशिक्षण शिविर
- भक्ति और उल्लास के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर
Thursday, June 11

