देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य के करीब 79.76 लाख मतदाताओं के लिए गणना प्रपत्र छपवाकर सभी जिलों में भेज दिए गए हैं। 8 जून से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को ये प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे और आवश्यक जानकारियां एकत्र करेंगे। एक महीने तक चलेगा अभियान निर्वाचन विभाग के अनुसार यह विशेष अभियान 8 जून से 7 जुलाई तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। इस अवधि में मतदाताओं के विवरण का सत्यापन और…
Author: Doon Aajtak
देहरादून, 9 जून 2026। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को पिछले चार दशकों से फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले फिल्म निर्माताओं को पहली बार उफतारा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखण्ड फिल्म टेलीविजन एवं रेडियो एसोसिएशन (उफतारा) द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘उफतारा सम्मान एवं फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन आगामी 27 और 28 जून को देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उफतारा के अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह में फिल्म निर्माताओं, वरिष्ठ कलाकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कुल…
देहरादून। टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 108 कृष्ण गिरी जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल एवं अपोलो डायग्नोस्टिक के संयुक्त तत्वावधान में मिशन स्कूल, पलटन बाज़ार में एक विशाल रक्तदान शिविर एवं हेल्थ-एंड-वेल्थ मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक चला, जिसमें शहर के व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना तथा जनसेवा के माध्यम से मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना था। शिविर में…
देहरादून। अब रैपिडो भी नहीं रही safe आज एक मामला रायपुर छेत्र में देखने को मिला जब एक रपीडो driver एक लड़की को घर छोड़ने के बहाने उसे छेड़खानी कर रहा था तो वो पकडा गया और स्थानीय युवकों की सूझ बोझ से पकडा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया । क्या ये blinkit व rapido व अन्य के सत्यापन कराये गए हैं?
देहरादून। डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित एनसीसी एवं एनएसएस के सात दिवसीय संयुक्त समर कैंप का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रशिक्षक के रूप में यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के मुख्य आपदा प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, संघर्ष और धैर्य सफलता का आधार हैं। इनमें से किसी एक गुण की कमी भी लक्ष्य प्राप्ति में बाधा उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि समय को मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर व्यर्थ गंवाने के…
विधि के छात्र ग्रामीण अंचलों में विधिक सेवा शिविर लगाएं- डॉ. अनिल वर्मा देहरादून । डीएवी (पी जी) कॉलेज रोवर्स- रेंजर्स के पूर्व निदेशक, छात्र संघ उपाध्यक्ष तथा मुख्य सलाहकार रहे डॉo अनिल वर्मा ने कहा कि कानून का एक बुनियादी सिद्धांत “इग्नोरेंस ऑफ़ लॉ इज नो एक्सक्यूज़ ” यानि कानून की जानकारी ना होना क्षमा योग्य नहीं है। यदि कोई व्यक्ति अपराध करके यह कहे कि उसे क्षमा कर दिया जाए क्योंकि उसे कानून की जानकारी नहीं थी, तो उसे अपराधमुक्त या सजामुक्त नहीं किया जा सकता। कानून तो इस सिद्धांत पर चलता है कि प्रत्येक नागरिक को कानूनों…
मात्र 150 रुपए में ईसीजी जांच, मरीजों को सस्ती और सुलभ सुविधा धामी सरकार की पहल से गांव-कस्बों तक पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं देहरादून 08 मई,2026 (सू.वि) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव और कस्बों तक पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से अब हृदय रोग के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा मिलने लगी है। इससे दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को दून और कोरोनेशन अस्पताल के बार-बार…
देहरादून.: हीट वेव की चपेट में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून। जिले में स्कूल कॉलेज सोमवार (27 अप्रैल) को रहेंगे बंद। डीएम सविन बंसल ने जारी किया छुट्टी का आदेश। आगे तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना।
155 बार रक्तदान हेतु डॉ० अनिल वर्मा सम्मानित देहरादून । जिला रेड क्रास सोसाइटी के तत्वावधान में यूथ रेडक्रॉस कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा द्वारा राज्य महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन), केदारपुरम में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। “आपदा प्रबंधन” में प्राकृतिक आपदाओं भूकंप, भूस्खलन या त्वरित बाढ़ के पूर्व, दौरान व उपरांत तैयारी तथा बचाव के तरीके सिखाये गये। “अग्नि शमन” प्रशिक्षण के तहत आग के प्रकार, आग बुझाने के सिद्धांत, रासायनिक अग्निशमन उपकरणों का उपयोग कैसे करें , डिग्री ऑफ़ बर्न तथा रूल ऑफ़ नाइन ऑफ़ बर्निंग…
विरेश कुमार-देहरादून बद्रीनाथ धाम : उत्तराखंड के पवित्र धाम बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह ठीक 6 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरे मंदिर परिसर में “जय बद्री विशाल” के जयकारों की गूंज सुनाई दी और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने और भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं धाम में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम…
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी, ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज बुधवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। प्रातः 8 बजे शुभ मुहूर्त में कपाट खुलते ही पूरा धाम “हर-हर महादेव” और “जय श्री केदार” के उद्घोष से गूंज उठा। धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे और उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। सिख रेजीमेंट…
अजय आनंद नेगी – रुद्रप्रयाग तुंगनाथ/उखीमठ/ रुद्रप्रयाग। 22 अप्रैल ।भक्तिमय वातावरण और “नमः शिवाय” उदघोष के बीच पंचकेदारों में से 12073 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ आज पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलने के समय पांच सौ से अधिक श्रद्धालुजन मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर को 5 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया था। मैठाणी पुजारियों द्वारा श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक अनुष्ठानों के बाद भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को…
केदारनाथ धाम : उत्तराखंड की हिमाच्छादित वादियों में स्थित पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। जैसे ही सुबह की पहली किरणों के बीच मंदिर के द्वार खुले, पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस खास अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया। उन्होंने सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संकल्प लेकर बाबा केदार की विशेष पूजा की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, शांति…
15 वर्ष पूरे होने पर “दून आजतक” और 1 वर्ष पूर्ण होने पर “दून वाणी” ने मनाया उत्सव, विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने की सहभागिता देहरादून | 19 अप्रैल 2026 प्रदेश की प्रतिष्ठित समाचार संस्थाएँ “दून वाणी” एवं “दून आजतक” द्वारा अपने सफल प्रकाशन के उपलक्ष्य में स्थापना वर्ष समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर “दून आजतक” के 15 वर्ष एवं “दून वाणी” के 1 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम को उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस समारोह में पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा, व्यवसाय एवं जनप्रतिनिधियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय…
रक्तदान करना पूजा समान है : प्रोo कौशल कुमार देहरादून । डीएवी (पीजी) कॉलेज के पूर्व निदेशक रोवर्स – रेंजर्स , पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व मुख्य सलाहकार रहे यूथ रेडक्रास के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ० अनिल वर्मा को डीएवी कालेज प्रशासन एवं छात्रसंघ द्वारा कुल 155 बार रक्तदान हेतु “डीएवी कॉलेज रक्तभूषण लाईफ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। डीएवी कॉलेज के मीडिया अधिकारी व विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान प्रोफेसर (डॉo) प्रशांत सिंह ने बताया कि उक्त सम्मान कार्यक्रम प्राचार्य कार्यालय में डॉo अनिल वर्मा 155 बार रक्तदान करने एवं डीएवी महाविद्यालय के प्रति वर्षों से निरंतर समर्पित सेवा…
रुद्रप्रयाग। बैशाखी के पावन अवसर पर तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के ग्रीष्मकालीन कपाट खुलने की तिथि विधिवत पंचांग गणना एवं तीर्थपुरोहितों की उपस्थिति में निर्धारित कर दी गई है। इस वर्ष बाबा तुंगनाथ के कपाट 22 अप्रैल को शुभ मिथुन लग्न में विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 20 अप्रैल को शुभ लग्न में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बाबा तुंगनाथ की चल विग्रह डोली एवं भोग मूर्तियों को गर्भगृह से बाहर लाया जाएगा। इसके बाद डोली कैलाश गमन के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के प्रथम दिवस डोली गांव स्थित भूतनाथ मंदिर में…
