Author: Doon Aajtak

डॉo अनिल वर्मा 155 बार रक्तदान हेतु “एनएसएस महा रक्तदानी अवार्ड से सम्मानित .” डॉo बिद्युत बोस ” रेडक्रास बैज ऑफ़ ऑनर” से सम्मानित ####################### देहरादून, 18 मार्च । राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं को नि:स्वार्थ समाज सेवा करने की प्रेरणा देता है। यह वह मंच है जहाँ युवा स्वयंसेवी इसके आदर्श वाक्य “नॉट मी – बट यू “के अनुरूप अपने सुख और आराम को त्यागकर दूसरों का दुःख-दर्द दूर करने में आनंद की अनुभूति करते हैं। उक्त विचार राज्य अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रोफेसर (डॉo) सुनयना रावत ने डीबीएस कॉलेज के छात्रों के बाल भवन में आयोजित…

Read More

नई दिल्ली/कोलकाता/लखनऊ। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश के अलग-अलग हवाई अड्डों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अमेरिकी और छह यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। ये गिरफ्तारियां कोलकाता, दिल्ली और लखनऊ एयरपोर्ट से की गईं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक संभावित सीमा-पार आतंकी नेटवर्क को समय रहते रोकने में अहम साबित हुई है। टूरिस्ट वीजा पर आए, संवेदनशील इलाकों तक पहुंचे प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे, लेकिन बाद में पूर्वोत्तर के संवेदनशील क्षेत्रों, खासकर मिजोरम, में पहुंच गए। इन इलाकों…

Read More

देहरादून। जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर पूरे जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) का गठन किया गया है, जो गैस एजेंसियों का लगातार निरीक्षण कर गैस की मांग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की निगरानी कर रही है। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि शिमला बाईपास रोड स्थित शहीद हीरा गैस एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी के आदेशों की अनदेखी करते हुए उपभोक्ताओं को सीधे एजेंसी और गोदाम से ही गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे…

Read More

देहरादून । वार्ड 3 और वार्ड 100 के कई उपभोक्ताओं में उस समय हड़कंप मच गया जब उनके मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज आ गया, जबकि उनका कहना है कि उन्होंने अभी गैस सिलेंडर बुक भी नहीं कराया था। यह मामला भारत गैस के उपभोक्ताओं से जुड़ा बताया जा रहा है, जो स्थानीय नंदा गैस एजेंसी से जुड़े हुए हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार अचानक मोबाइल पर आए मैसेज में बताया गया कि उनका गैस सिलेंडर डिलीवर कर दिया गया है। मैसेज मिलने के बाद कई लोग हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने हाल ही में सिलेंडर की कोई बुकिंग…

Read More

देहरादून, 6 मार्च। पब्लिक सेक्टर स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के तत्वावधान में ओएनजीसी द्वारा परेड ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित 33वीं बास्केटबॉल एवं 45वीं वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आज भव्य शुभारम्भ हुआ। 6 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम—ओएनजीसी, आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, सीपीसीएल, ओआईएल एवं एमआरपीएल—की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल की आठ टीमें और बास्केटबॉल की छह टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन ओएनजीसी के निदेशक (एचआर) मनीष पाटिल तथा प्रमुख मानव संसाधन सेवाएं नीरज कुमार शर्मा ने किया। इस…

Read More

देहरादून। ओएनजीसी के देहरादून स्थित कौलागढ़ सभागार में आयोजित पंद्रह दिवसीय ‘सक्षम’ (संरक्षण क्षमता महोत्सव) अभियान का समापन ऊर्जा बचत को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ हुआ। 1 से 15 फरवरी तक चले इस अभियान के दौरान “तेल व गैस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओ” का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित किया गया। अभियान के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता, ईंधन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन पर केंद्रित विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। घरेलू उपयोग, परिवहन, उद्योग और कृषि क्षेत्रों में ऊर्जा के विवेकपूर्ण इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की गईं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि…

Read More

देहरादून में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के व्यस्त और पॉश माने जाने वाले राजपुर रोड इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना सिल्वर सिटी मॉल के बाहर हुई, जहां जिम से बाहर निकल रहे एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय विक्रम शर्मा अपनी नियमित फिटनेस क्लास पूरी कर मॉल से बाहर आ रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में…

Read More

देहरादून | 12 फरवरी 2026 दुकानदारों और डिजाइनरों पर खरीद का दबाव! शहर में हाल ही में कई दुकानदारों और ग्राफिक डिजाइनरों ने आरोप लगाया है कि कुछ सॉफ्टवेयर कंपनियों के प्रतिनिधि उनके पास आकर दावा कर रहे हैं कि वे उनके सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं और अब उन्हें उसका लाइसेंस खरीदना होगा। मामले ने तब तूल पकड़ा जब संबंधित दुकानदारों ने कहा कि जिस सॉफ्टवेयर की बात की जा रही है, उसका क्रैक वर्ज़न पहले से ही इंटरनेट पर उपलब्ध है। उनका सवाल है कि अगर कंपनी अपने सॉफ्टवेयर की सुरक्षा को लेकर गंभीर थी, तो वह…

Read More

लगातार गिर रही पोस्ट ऑफिस कॉलोनी की दीवार, पानी का रिसाव बढ़ा रहा खतरा देहरादून | 5 फरवरी 2026 (वीरवार) देहरादून स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आने वाले वार्ड 13 चकुवाला क्षेत्र में स्थित पीएनटी (पोस्ट ऑफिस) कॉलोनी की जर्जर दीवार स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। यह दीवार पूर्व पार्षद दीपा शाह के आवास से गुरुद्वारे की ओर जाने वाले मार्ग को जोड़ती है, जो अब पूरी तरह से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार दीवार लगातार धराशायी हो रही है, वहीं इसके ठीक पास से बह रहा पानी का रिसाव स्थिति को…

Read More

देहरादून। ओएनजीसी ने तेल और गैस बचाओ,हरित उर्जा अपनाओ नारे के तहत आज से पन्द्रह दिवसीय संरक्षण क्षमता महोत्सव (स क्षम) का शुभारम्भ किया। इसके तहत लोगों को पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग कम करने को जागरूक किया जायेगा।इस मौके पर कौलागढ स्थित ओएनजीसी के आडिटोरियम मे एक समारोह का आयोजन किया गया। सक्षम महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईआईपी के निदेशक डा0 हरेन्द्र विष्ट ने करते हुए कहा कि ओएनजीसी द्वारा ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जो सक्षम पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है उससे निसन्देह जनता और उद्योगों के बीच ईंधन बचाने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के व्यस्त मच्छी बाजार इलाके में रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दूल्हा मार्केट के पास 23 वर्षीय युवती गुंजन की सरेआम चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक युवती से बातचीत कर रहा था, तभी अचानक उसने धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गुंजन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे…

Read More

देहरादून । जनहित में किए गए उत्कृष्ट और संवेदनशील सेवा कार्यों के लिए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को आज जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न सिर्फ एक प्रशासनिक अधिकारी के प्रति आभार था, बल्कि उस विश्वास और संवेदनशीलता की सराहना भी थी, जो उन्होंने आम जनता के साथ अपने कार्यकाल में स्थापित की है। सम्मान समारोह के दौरान यूनियन की ओर से जिलाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी सविन बंसल एक कुशल, कर्तव्यनिष्ठ और दूरदर्शी प्रशासक हैं,…

Read More

देहरादून । डीएवी इंटर कॉलेज की एनएसएस यूनिट के छात्र-छात्राओं के सैनिक कल्याण विश्रामगृह कालीदास रोड में जारी शिविर के अंतर्गत यूथ रेडक्रास के मास्टर ट्रेनर आपदा प्रबंधन डॉ० अनिल वर्मा द्वारा विशेष आपदा प्रबन्धन, अग्नि शमन तथा प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी ढौंडियाल, विंग कमांडर विधि बधानी, वीरा फाऊंडेशन के डायरेक्टर विनोद डोभाल व यशवीर सिंह राणा, प्रधानाचार्य डॉ० ए‌ के श्रीवास्तव तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ० बबीता सहोत्रा ने किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अनुशासन सफल…

Read More

देहरादून । देहरादून के डिस्पेंसरी रोड स्थित के सी सिटी सेंटर में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कॉम्प्लेक्स में मौजूद सभी दुकानदारों ने तुरंत अपने-अपने शटर गिरा दिए और एहतियातन बिजली सप्लाई बंद कर दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है,…

Read More

देहरादून, 28 दिसंबर 2025: त्रिपुरा के एक MBA छात्र एंजेल चकमा (24) की देहरादून में कथित नस्लीय हमला के बाद मृत्यु हो गई। वह 9 दिसंबर को एक समूह द्वारा उस पर किए गए बेरहमी से किए गए हमले के बाद लगभग 17 दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद शुक्रवार को दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, एंजेल और उनका छोटा भाई माइकल चकमा सेलाकुई क्षेत्र के निकट बाजार में किराने की खरीददारी के लिए गए थे, जब कुछ मदहोश स्थानीय लोगों ने उनकी ओर नस्लीय अपशब्दों का प्रयोग किया। जब दोनों भाइयों ने आपत्ति जताई, तो स्थितियाँ जल्दी…

Read More

देहरादून, 23 दिसंबर 2025।डीएवी इंटर कॉलेज, करनपुर में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मेजर जनरल संजय शर्मा (वीएसएम) ने कहा कि छात्र-छात्राएं और शिक्षक मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने विशेष रूप से एनसीसी कैडेट्स से आह्वान किया कि वे सेना में अधिकारी बनकर देश की सुरक्षा में योगदान दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है और उत्कृष्ट शिक्षा व प्रशिक्षण से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि राजपुर क्षेत्र के विधायक खजान दास ने कहा कि विद्यार्थी जीवन भावी जीवन की मजबूत नींव है,…

Read More