देहरादून । उत्तराखण्ड पुलिस की सीबीसीआईडी द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) से लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त जगदीश पुनेठा को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। अभियुक्त पर विभिन्न फर्जी निवेश योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने, संगठित गिरोह बनाकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने तथा अनेक आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त रहने के गंभीर आरोप हैं। विवरण: वादी श्री लीलाधर पाटनी, निवासी पिथौरागढ़ द्वारा अभियुक्तगण—जगदीश पुनेठा, ललित पुनेठा, चन्द्र प्रकाश पुनेठा निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़ तथा पंकज शर्मा निवासी झारखंड—के विरुद्ध निर्मल बंग कमोडिटी में निवेश का झांसा देकर…
Author: Doon Aajtak
देहरादून एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.)टीम ने थाना डोईवाला देहरादून पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के साथ लगभग 105 ग्राम अवैध हेरोइन कीमत लगभग 31 लाख 50000 रुपए के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ।।* *माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर* द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स…
एक सप्ताह में लगातार दूसरी कड़ी कार्रवाई एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ )टीम ने थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के साथ लगभग 123 ग्राम अवैध हेरोइन कीमत लगभग 36 लाख रुपए सहित 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला क्षेत्र के पास सोमवार शाम एक भारी विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद आग तेजी से आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों और पास की कुछ दुकानों तक फैल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की। फिलहाल आग बुझा दी गई है, लेकिन कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय अभिनेता उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है और यह भर्ती रूटीन चेकअप का हिस्सा हो सकती है। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि किसी भी तरह की गंभीर चिंता की बात नहीं है। अस्पताल में उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी पहुंचीं और उन्होंने मीडिया से हाथ जोड़कर प्रशंसकों से…
हल्द्वानी । राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड की असली पहचान उसकी वीरता, त्याग और समर्पण की भावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देवभूमि के वीर जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों से संवाद किया और उनके सुझावों को राज्य की नीतियों…
देहरादून/गढ़वाल:उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज पारंपरिक उल्लास और उमंग के साथ इगास-बग्वाल (जिसे स्थानीय रूप से इगास पर्व कहा जाता है) मनाया गया। पूरे राज्य में ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक लोगों ने लोकगीतों, नृत्यों और पारंपरिक व्यंजनों के साथ इस पर्व का आनंद लिया। दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाने वाला इगास, देवभूमि की लोक संस्कृति से गहराई से जुड़ा पर्व है। इस दिन लोग गाय-भैंसों की पूजा करते हैं, घरों में दीप जलाते हैं और रातभर ‘ढोल-दमाऊं’ की थाप पर थिरकते हैं। कई जगहों पर युवाओं ने झोड़ा और छपेली जैसे पारंपरिक नृत्यों का आयोजन…
हरिद्वार। जिला प्रशासन में हुए बदलाव के तहत डॉ. ललित नारायण मिश्र ने हरिद्वार के नए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पूर्व सीडीओ आकांक्षा कोडें के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभाली है। पदभार ग्रहण के दौरान विकास भवन स्थित कार्यालय में जिलास्तरीय अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. मिश्र ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति…
दून आजतक – दिनांक: 15 अक्टूबर 2025 “महाभारत” के कर्ण, अभिनेता पंकज धीर का निधन — टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई — भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे यादगार पात्रों में से एक, महाभारत के कर्ण की भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का आज मुंबई में निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। सूत्रों के अनुसार, उनका निधन आज सुबह मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ। पंकज धीर के परिवार में उनकी पत्नी अनिता धीर और बेटा निकितिन धीर हैं, जो स्वयं…
देहरादून (गुजरोवाली), 15 अक्टूबर – देहरादून के करीब बसा एक समय का शांत और स्वच्छ गाँव गुजरोवाली आज गंदगी और कूड़े के ढेर से जूझ रहा है। कभी जो गाँव अपनी हरियाली और साफ-सुथरी गलियों के लिए जाना जाता था, वहां अब मुख्य द्वार पर ही कूड़े के ढेर लोगों का स्वागत करते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब तक यह इलाका ग्राम पंचायत के अंतर्गत था, तब तक साफ-सफाई और व्यवस्था बनी रहती थी। लेकिन जब से यह क्षेत्र नगर निगम के वार्ड में शामिल हुआ है और बाहरी आबादी का यहाँ आना बढ़ा है, तब से…
हरिद्वार – वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले के लिए उत्तराखंड सरकार एक विशाल अस्थायी शहर बसाने की योजना पर काम कर रही है। इस शहर में श्रद्धालुओं को ठहरने से लेकर स्वास्थ्य, सुरक्षा और सूचना तक की सभी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। हरिद्वार कुंभ मेले में हर बार करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। विशेष रूप से कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की सुविधा एक बड़ी चुनौती होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में एक…
देहरादून/विकासनगर।प्राकृतिक प्रेमियों और पक्षीप्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। 16 अक्तूबर से उत्तराखंड की प्रसिद्ध आसन कंजर्वेशन रिज़र्व झील एक बार फिर से साइबेरियन प्रवासी पक्षियों के स्वागत को तैयार है। हर साल की तरह इस बार भी ये मेहमान परिंदे हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर यहां पहुंचेंगे। साथ ही, झील में बोटिंग की सुविधा भी इसी दिन से शुरू हो जाएगी, जिससे सैलानी प्रकृति और पक्षियों के बीच समय बिताने का आनंद उठा सकेंगे। झील प्रशासन और वन विभाग के अनुसार, प्रवासी पक्षियों की आमद अक्टूबर के मध्य से शुरू होती है, जो फरवरी तक बनी रहती है। ग्रे…
चमोली, उत्तराखंड | विशेष संवाददाता देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शुमार और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के पवित्र धाम बद्रीनाथ और केदारनाथ पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। अंबानी के आगमन पर धामों में विशेष पूजा-अर्चना की गई और वेद मंत्रों, शंखनाद व हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा। धार्मिक आस्था के प्रतीक बने मुकेश अंबानी मुकेश अंबानी ने केदारनाथ में बाबा केदार और बद्रीनाथ में भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विधिवत पूजा की। मंदिर समिति और पुजारी वर्ग की ओर से उनका स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। अंबानी…
देहरादून, 7 अक्टूबर 2025 — देहरादून के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टी‑स्टेट, बंजारावाला में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ शिक्षिका और स्कूल प्रशासन पर बच्चों से मजदूरी करवाने का आरोप लगा है। एक वायरल वीडियो ने इस विवाद को हवा दी है और शिक्षा विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो ने उठाए सवाल सोमवार दोपहर का समय था, जब कुछ माता-पिता और स्थानीय नागरिकों ने रिपोर्ट किया कि स्कूल की ओर से बच्चों को बजरी (छोटे-छोटे पत्थर) भरकर तसलों में ले जाने का काम कराया जा रहा है। वीडियो में आठ…
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के मैदानी इलाकों में रविवार रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को हल्की ठिठुरन का एहसास होने लगा है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों से दिलकश नज़ारे सामने आ रहे हैं। प्रसिद्ध तीर्थस्थल केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में इस सीज़न की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे चारों ओर बर्फ की चादर बिछ गई है। केदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर ताज़ी बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आई है और तीर्थयात्रियों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, हेमकुंड साहिब में…
फिरोजाबाद | क्राइम डेस्कउत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ ने एक बार फिर से यूपी पुलिस की कार्यशैली पर चर्चा छेड़ दी है। 2 करोड़ रुपये की सनसनीखेज लूट के मुख्य आरोपी और वांछित बदमाश नरेश को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम ने जिले भर में हड़कंप मचा दिया है। क्या है पूरा मामला? पिछले महीने शहर के एक नामी कारोबारी से दिनदहाड़े करीब 2 करोड़ रुपये की लूट की गई थी। यह वारदात न सिर्फ रकम की वजह से, बल्कि उसकी योजना और प्रोफेशनल तरीके से…
