Close Menu
Doon AajtakDoon Aajtak
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • राष्ट्रीय महिला पत्रकार सम्मेलन में भाग लेने उत्तराखंड की तीन महिला पत्रकार हैदराबाद रवाना
  • राज्य रक्त संचरण परिषद् ने मनाया राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस
  • घोसी गली में सीवर लीकेज से जीना मुहाल, गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ा
  • जर्नलिस्ट यूनियन के चुनाव में मूलचंद शीर्षवाल जिलाध्यक्ष और ज्योति भट्ट ध्यानी महामंत्री निर्वाचित
  • आयुर्वेद विश्वविद्यालय में BAMS इंटर्न्स का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी, ₹15,000 से ₹25,000 स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग
  • पर्यावरण एवं स्वच्छता गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पवन सैनी
  • जेसीबी और तकनीक भी बेअसर, टस से मस नहीं हुए उज्जैन के खड़े हनुमान
  • मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन और संदेश को बताया प्रेरणादायी
  • अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट, पुरोहित कल्याण आयोग गठन की मांग उठाई
  • उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत, 8 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ
Sunday, October 25
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Doon AajtakDoon Aajtak
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Doon AajtakDoon Aajtak
Home » मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई बाबा केदार की नगरी
उत्तराखण्ड देश धर्म

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई बाबा केदार की नगरी

Doon AajtakBy Doon AajtakApril 22, 2026Updated:April 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी, ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज बुधवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। प्रातः 8 बजे शुभ मुहूर्त में कपाट खुलते ही पूरा धाम “हर-हर महादेव” और “जय श्री केदार” के उद्घोष से गूंज उठा। धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई।

 

इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे और उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। सिख रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच कपाट उद्घाटन का यह दिव्य क्षण और भी अलौकिक बन गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केदारनाथ धाम न केवल सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि यह भारत की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और इस वर्ष भी बाबा केदार के आशीर्वाद से यात्रा ऐतिहासिक होगी।

 

मुख्यमंत्री ने की अपील

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने सभी उत्तराखंडवासियों से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति सेवा और आतिथ्य भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बाबा केदारनाथ का अनन्य भक्त बताते हुए कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद उनके मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का भव्य एवं दिव्य पुनर्निर्माण हुआ है, जो आज विश्वभर के श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।

 

फूलों से सजा बाबा केदार का धाम

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से गुप्तकाशी, फाटा और गौरीकुंड होते हुए कल शाम ही धाम पहुंच चुकी थी। इसी क्रम में कपाट खुलने की प्रक्रिया आज प्रातः 5 बजे से प्रारंभ हुई।

इसके बाद प्रातः 8 बजे रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी टी गंगाधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती सहित धर्माचार्यों एवं वेदपाठियों ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

देव आवाहन एवं लोककल्याण के संकल्प के साथ ठीक 8 बजे कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट उद्घाटन के अवसर पर श्री केदारनाथ मंदिर को 51 क्विंटल से अधिक फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। कपाट खुलते ही हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

 

ये रहे मौजूद

कपाट खुलने के अवसर पर श्रीमती गीता धामी, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग/मुख्य कार्याधिकारी बीकेटीसी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहितगण, हकहकूकधारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Doon Aajtak

    Related Posts

    राष्ट्रीय महिला पत्रकार सम्मेलन में भाग लेने उत्तराखंड की तीन महिला पत्रकार हैदराबाद रवाना

    October 24, 2026
    Read More

    राज्य रक्त संचरण परिषद् ने मनाया राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस

    October 20, 2026
    Read More

    घोसी गली में सीवर लीकेज से जीना मुहाल, गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ा

    October 20, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    राष्ट्रीय महिला पत्रकार सम्मेलन में भाग लेने उत्तराखंड की तीन महिला पत्रकार हैदराबाद रवाना

    October 24, 2026

    मुख्यमंत्री ने भारतीय हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ का अवलोकन किया।

    November 25, 2024

    मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एडवान्स्ड मैनुफैक्चरिंग के 44 ग्रेजुएट्स युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

    December 13, 2024

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव की धूम, रंग बिरंगी रोशनी में सुंदर लगी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की आभा

    October 29, 2024
    Weather

    Doon Aajtak is a National Hindi News Portal. Launched in 2020, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Viresh Kumar
    Address: 78, Ghosi Gali, Darshan Lal Chowk, Uttarakhand, Dehradun, India, 248001
    Email Us: doonaajtak@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    राष्ट्रीय महिला पत्रकार सम्मेलन में भाग लेने उत्तराखंड की तीन महिला पत्रकार हैदराबाद रवाना

    October 24, 2026

    राज्य रक्त संचरण परिषद् ने मनाया राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस

    October 20, 2026

    घोसी गली में सीवर लीकेज से जीना मुहाल, गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ा

    October 20, 2026
    Most Popular

    उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज बदला: मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में सीज़न की पहली बर्फबारी

    October 6, 2025

    देहरादून क्राइम न्यूज़ : दो दिन में दुसरे मर्डर से दहला देहरादून

    February 13, 2026

    पेप्सी ब्रांड उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 20रु में 250ML की जगह 400ML का उठाए लुत्फ

    August 6, 2025
    © 2026 Doon Aajtak. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?