Close Menu
Doon AajtakDoon Aajtak
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • एनएसएस निःस्वार्थ समाजसेवा का मंच है : प्रोफेसर (डॉo) सुनयना रावत
  • विदेशी नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, मैथ्यू वैनडाइक की गिरफ्तारी से बढ़ी अंतरराष्ट्रीय चिंता
  • देहरादून में एलपीजी गैस वितरण पर प्रशासन सख्त, होम डिलीवरी न करने पर गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त
  • बिना बुकिंग के ‘सिलेंडर डिलीवर’ का मैसेज आने से उपभोक्ताओं में हड़कंप, वार्ड 3 और 100 के लोगों ने उठाए सवाल
  • देहरादून में ओएनजीसी की मेजबानी में पीएसपीबी बास्केटबॉल-वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का शुभारम्भ
  • ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प, ओएनजीसी देहरादून में ‘सक्षम’ अभियान सम्पन्न
  • देहरादून क्राइम न्यूज़ : दो दिन में दुसरे मर्डर से दहला देहरादून
  • क्रैक सॉफ्टवेयर का जाल या कंपनियों की नई रणनीति?
  • चकुवाला वार्ड 13 में जर्जर दीवार बनी जानलेवा, जिम्मेदार विभाग मौन
  • ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देकर ही बचाया जा सकता है पर्यावरण:डा0 विष्ट
Tuesday, April 14
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Doon AajtakDoon Aajtak
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Doon AajtakDoon Aajtak
Home » एनएसएस निःस्वार्थ समाजसेवा का मंच है : प्रोफेसर (डॉo) सुनयना रावत
उत्तराखण्ड देहरादून

एनएसएस निःस्वार्थ समाजसेवा का मंच है : प्रोफेसर (डॉo) सुनयना रावत

Doon AajtakBy Doon AajtakMarch 18, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

डॉo अनिल वर्मा 155 बार रक्तदान हेतु “एनएसएस महा रक्तदानी अवार्ड से सम्मानित .”

डॉo बिद्युत बोस ” रेडक्रास बैज ऑफ़ ऑनर” से सम्मानित
#######################
देहरादून, 18 मार्च । राष्ट्रीय सेवा योजना युवा छात्र- छात्राओं को नि:स्वार्थ समाज सेवा करने की प्रेरणा देता है। यह वह मंच है जहाँ युवा स्वयंसेवी इसके आदर्श वाक्य “नॉट मी – बट यू “के अनुरूप अपने सुख और आराम को त्यागकर दूसरों का दुःख-दर्द दूर करने में आनंद की अनुभूति करते हैं।
उक्त विचार राज्य अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रोफेसर (डॉo) सुनयना रावत ने डीबीएस कॉलेज के छात्रों के बाल भवन में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन एवं सम्मान समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने छात्रों को रक्तदान करके दूसरों का जीवन बचाने को समाजसेवा का सरलतम माध्यम बताते हुए श्री अनिल वर्मा द्वारा 155 बार रक्तदान करने की सराहना करते हुए छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।
अति विशिष्ट अतिथि हेoनoबo केंद्रीय विश्वविद्यालय समन्वयक प्रोफेसर (डॉo) आर एस नेगी ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवी स्वच्छता अभियान, श्रमदान ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य,शिक्षा और स्व-रोजगार से सम्बंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी भी जरूरतमंद लोगों को पहुंचा रहे हैं l साथ ही मतदाता अधिकार , उपभोक्ता संरक्षण, सूचना का अधिकार, साइबर क्राइम आदि की जानकारी देकर भी आम लोगों को जागरूक कर रहे हैं l
विशिष्ट अतिथि एनएसएस के यूनिवर्सिटी को-आर्डिनेटर प्रोफेसर (डॉo) राकेश नेगी ने कहा कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की पूजा है l समाज सेवा के विभिन्न रूप हैं। यदि शिक्षा ग्रहण कर रहे युवा अपना कुछ समय निकालकर अशिक्षित, गरीब, असहाय, जरूरमंद या भटके हुए लोगों की सहायता अथवा उनका उचित मार्गदर्शन करके उनकी समस्याओं से उन्हें निज़ात दिलाने में सक्षम साबित होते हैं तो यह एक श्रेष्ठ नागरिक के रूप में उनकी वास्तविक सनाज सेवा है l
विशेष सम्मान समारोह के तहत एनएसएस राज्य अधिकारी डॉo सुनयना रावत, विo विo समन्वयक डॉo राकेश नेगी, डीबीएस प्राचार्य डॉo अनिल पाल तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉo बिद्युत बोस शिविर में कुशल प्रशिक्षण देने विशेषकर 155 बार रक्तदान हेतु डॉo अनिल वर्मा को “एनएसएस महा रक्तदानी अवार्ड” से सम्मानित किया l साथ ही रेडक्रॉस द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉo बिद्युत बोस को सफल शिविर संचालन हेतु “रेडक्रॉस बैज ऑफ़ ऑनर ” से सम्मानित किया गया।
अतिथियों द्वारा शिविर के समस्त प्रतिभागी स्वंसेवियों को प्रमाण पत्र देकर तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व डॉo सुनयना, डॉo आर एस नेगी डॉo अनिल वर्मा, डॉo अनिल पाल, डॉo बिद्युत बोस महासचिव राज्य बाल कल्याण परिषद् श्रीमती पुष्पा मानस तथा श्री वीरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
तत्पश्चात कमांडर अथर्व थपलियाल के नेतृत्व में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिद्दार्थ नेगी, तेजपाल सिंह, राहुल बिष्ट, श्रीयांश बडोला, सूरज वर्मा, वैभव भारद्वाज तथा सिद्धार्थ नेगी, कृष रावत, आयुष, तेज पाल सिंह रावत, मयंक, गौरव सेमवाल आदि ने महाभारत पर आधारित एकांकी नाटक “दानवीर कर्ण” में कृष्ण – अर्जुन व कर्ण के वार्तालाप का मार्मिक दृश्य प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। नंदा देवी राज जात यात्रा के साथ ही गढ़वाली, कुमाऊनी तथा जौनसारी लोकगीतों व लोकनृत्यों की श्रृंखला ने दर्शकों को बार बार तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।
तत्पश्चात कैंप कमांडर अथर्व थपलियाल ने शिविर में संपन्न प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि विशिष्ट अतिथि व यूथ रेडक्रॉस कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने सात दिवसीय शिविर के दौरान उत्तराखंड के सर्वाधिक संवेदनशील विषय आपदा प्रबंधन से सम्बंधित घरेलू एवं जंगल की आग, अग्निशमन, भूकंप,भूस्खलन, बादल फटना, बिजली गिरना, अतिवृष्टि, बाढ़ आदि के उपरांत मलबे में फंसे घायलों, मरीजों तथा दिव्यांगजनों को सुरक्षित निकालने के ईमेरजेंसी मेथड्स ऑफ़ रेस्क्यू, रोप रेस्क्यू का तथा प्राथमिक चिकित्सा में हार्ट अटैक के दौरान सीoपीoआरo (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन ) आदि का विधिवत प्रशिक्षण दिया साथ ही रक्तदान, थैलेसेमिया, डेंगू,टीoबीo, रोड सेफ्टी एवं नशामुक्ति , मतदाता अधिकार आदि जागरूक किया। दधीचि देहदान समिति सदस्य के रूप में नेत्रदान, अंगदान तथा देहदान के उद्देश्य,कार्य प्रणाली व गतिविधियों की जानकारी दी।
मनोवैज्ञानिक अवनीत कौर द्वारा “मानसिक स्वास्थ्य”, पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तराखंड श्रीमती आशा पैन्यूली द्वारा “सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास” तथा पूर्व प्रधानाचार्य आनंद मणि सेमवाल द्वारा “नशामुक्त जीवन” विषयों पर व्याख्यान दिए गए।
कार्यक्रम अधिकारी डॉo बिद्युत बोस ने बताया कि शिविर में स्वच्छता, अनुशासन, कार्य दक्षता, व्यवहारकुशलता, पोस्टर, नाटक आदि प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। शिविर में प्रतिदिन प्रभात फेरी, श्रमदान, पी टी, व्यायाम, भजन कीर्तन, योग, खेलकूद के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये ।साथ ही गांव-गांव में जाकर “खेल-खेल में शिक्षा”, “प्लाग एंड रन”तथा सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक व मतदान, नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उस अवसर पर डॉo अटल बिहारी बाजपेयी, डॉo के o पी सिंह, डॉo पारितोष सिंह, डॉ0 अरविन्द चौधरी, डॉo दिलीप शर्मा, डॉo अभिषेक गुप्ता , डॉo देवेश सिंह, पूर्व कमांडर हर्षल दीप सिंह, अभय चौहान, अमित चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कमांडर अथर्व थपलियाल तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉo बिद्युत बोस ने किया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Doon Aajtak

    Related Posts

    देहरादून में एलपीजी गैस वितरण पर प्रशासन सख्त, होम डिलीवरी न करने पर गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त

    March 16, 2026
    Read More

    बिना बुकिंग के ‘सिलेंडर डिलीवर’ का मैसेज आने से उपभोक्ताओं में हड़कंप, वार्ड 3 और 100 के लोगों ने उठाए सवाल

    March 16, 2026
    Read More

    देहरादून में ओएनजीसी की मेजबानी में पीएसपीबी बास्केटबॉल-वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का शुभारम्भ

    March 6, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मुख्यमंत्री ने भारतीय हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ का अवलोकन किया।

    November 25, 2024

    मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एडवान्स्ड मैनुफैक्चरिंग के 44 ग्रेजुएट्स युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

    December 13, 2024

    एनएसएस निःस्वार्थ समाजसेवा का मंच है : प्रोफेसर (डॉo) सुनयना रावत

    March 18, 2026

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव की धूम, रंग बिरंगी रोशनी में सुंदर लगी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की आभा

    October 29, 2024
    Weather

    Doon Aajtak is a National Hindi News Portal. Launched in 2020, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Viresh Kumar
    Address: 78, Ghosi Gali, Darshan Lal Chowk, Uttarakhand, Dehradun, India, 248001
    Email Us: doonaajtak@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    एनएसएस निःस्वार्थ समाजसेवा का मंच है : प्रोफेसर (डॉo) सुनयना रावत

    March 18, 2026

    विदेशी नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, मैथ्यू वैनडाइक की गिरफ्तारी से बढ़ी अंतरराष्ट्रीय चिंता

    March 18, 2026

    देहरादून में एलपीजी गैस वितरण पर प्रशासन सख्त, होम डिलीवरी न करने पर गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त

    March 16, 2026
    Most Popular

    उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज बदला: मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में सीज़न की पहली बर्फबारी

    October 6, 2025

    देहरादून क्राइम न्यूज़ : दो दिन में दुसरे मर्डर से दहला देहरादून

    February 13, 2026

    चारधाम आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष पैकेज होगा तैयार, 15 अप्रैल तक सभी रूट्स दुरस्त करने के निर्देश

    February 6, 2025
    © 2026 Doon Aajtak. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?