नैनीताल। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में 3 नवम्बर से 4 अक्टूबर 2025 तक आयोजित विद्यालयी राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जनपद रुद्रप्रयाग के अतुल मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज, तिलवाड़ा के छात्र अभिनव तरवाडा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके शानदार खेल के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
अभिनव अब आगामी दिसंबर 2025 में भोपाल (मध्यप्रदेश) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

