देहरादून । डीएवी इंटर कॉलेज की एनएसएस यूनिट के छात्र-छात्राओं के सैनिक कल्याण विश्रामगृह कालीदास रोड में जारी शिविर के अंतर्गत यूथ रेडक्रास के मास्टर ट्रेनर आपदा प्रबंधन डॉ० अनिल वर्मा द्वारा विशेष आपदा प्रबन्धन, अग्नि शमन तथा प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी ढौंडियाल, विंग कमांडर विधि बधानी, वीरा फाऊंडेशन के डायरेक्टर विनोद डोभाल व यशवीर सिंह राणा, प्रधानाचार्य डॉ० ए के श्रीवास्तव तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ० बबीता सहोत्रा ने किया।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अनुशासन सफल जीवन का मूल आधार है। अनुशासित व्यक्ति व्यवस्थित रूप से काम करते हुए सफलता की सीढ़ियां पार करता जाता है। उन्होंने औपचारिक शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही अन्य साहित्यिक, सांस्कृतिक व खेलकूद की गतिविधियों में भी भाग लेने को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नशा जीवन का नाश कर देता है अतः नशा करने से हर हाल में बचना बेहद जरूरी है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना ऐसा मंच है जो विभिन्न प्रशिक्षण के माध्यम से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करता है। सतत् सीखना ही भावी जीवन की सफलता का राज है।साथ ही एक अच्छा नागरिक बनने के लिए दया, करूणा, परोपकार , ईमानदारी, नैतिकता आदि को जीवन में महत्व देना चाहिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड में सर्वाधिक 155 बार रक्तदान करने हेतु शिविर के मुख्य प्रशिक्षक डॉ० अनिल वर्मा को “एन०एस०एस० एवं वीरा फाऊंडेशन” की ओर से “रक्तदाता सम्राट अवॉर्ड- 2026” से सम्मानित किया गया। उन्होंने श्री अनिल वर्मा बजे रक्तदान में विशिष्ट योगदान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने को कहा l
तत्पश्चात रेडक्रास के मुख्य प्रशिक्षक डॉ०अनिल वर्मा द्वारा शिविरार्थियों को आग के प्रकार, आग बुझाने के तरीकों व अग्निशमन यंत्रों , भूकंप, भूस्खलन तथा बाढ़ के दौरान जान – माल की रक्षा करने के इमरजेंसी मेथड्स ऑफ रेस्क्यू तथा प्राथमिक उपचार का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० बबीता सहोत्रा, वीरा फाऊंडेशन के यशवीर सिंह राणा, उप प्रधानाचार्य डॉ० सचिन श्रीवास्तव,एस के सिंह, प्रवक्ता रसायन शास्त्र आर के चावला, राकेश कुमार, एनसीसी नेवल विंग अधिकारी सुधीर पोखरियाल, सीसीपीओ नेवल कार्तिक बिष्ट,श्रीमती तृप्ता कुमार , रिबेका, शकुंतला सिंह, शैलेंद्र मौर्य, दामिनी राणा, श्रीमती कुसुम मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।
शिविर का संयोजन एवं संचालन डॉ० अनिल वर्मा , कार्यक्रम का संचालन डॉ० बबीता सहोत्रा तथा धन्यवाद् ज्ञापन उप प्रधानाचार्य डॉ० सचिन श्रीवास्तव ने किया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- राष्ट्रीय महिला पत्रकार सम्मेलन में भाग लेने उत्तराखंड की तीन महिला पत्रकार हैदराबाद रवाना
- राज्य रक्त संचरण परिषद् ने मनाया राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस
- घोसी गली में सीवर लीकेज से जीना मुहाल, गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ा
- जर्नलिस्ट यूनियन के चुनाव में मूलचंद शीर्षवाल जिलाध्यक्ष और ज्योति भट्ट ध्यानी महामंत्री निर्वाचित
- आयुर्वेद विश्वविद्यालय में BAMS इंटर्न्स का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी, ₹15,000 से ₹25,000 स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग
- पर्यावरण एवं स्वच्छता गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पवन सैनी
- जेसीबी और तकनीक भी बेअसर, टस से मस नहीं हुए उज्जैन के खड़े हनुमान
- मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन और संदेश को बताया प्रेरणादायी
- अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट, पुरोहित कल्याण आयोग गठन की मांग उठाई
- उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत, 8 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ
Sunday, October 25

