देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आज उज्जवल रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण मेहता ने की। इस दौरान पत्रकारों के हित, सुरक्षा, संगठन विस्तार तथा आगामी चुनावों पर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक में पत्रकारों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की गई और इसे लोकतंत्र व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया गया। लगातार बढ़ रहे उत्पीड़न के मामलों को देखते हुए एक विशेष सुरक्षा एवं सहायता समिति गठित की गई। समिति में आईजेयू के राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण मेहता, प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत, जिला अध्यक्ष मौहम्मद शाहनज़र, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, द्विजेंद्र बहुगुणा, एस.पी. उनियाल, बलदेव भट्ट और जाहिद अली शामिल किए गए हैं।
संगठन विस्तार व चुनाव की तिथि तय
निर्णय लिया गया कि यूनियन का विस्तार मसूरी और विकासनगर में किया जाएगा। इसके लिए 30 नवंबर 2025 तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। वहीं जिला कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव 15 दिसंबर 2025 तक कराने का प्रस्ताव पारित हुआ।
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल सूचना महानिदेशक से पोर्टल पंजीकरण से संबंधित मुद्दों पर मुलाकात करेगा।
प्रस्तावित वार्षिक स्मारिका के प्रकाशन पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत और प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत को उत्तराखंड सूचीबद्धता संचालन समिति में सदस्य नामित किए जाने पर सम्मानित किया गया।
प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन में लिए गए निर्णयों की जानकारी भी साझा की।
बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष मौहम्मद शाहनज़र ने किया। इस अवसर पर उमा शंकर प्रवीण मेहता, गिरीश पंत, ललित बलूनी, ज्योति भट्ट, राजेंद्र वर्मा, द्विजेंद्र बहुगुणा, एस.पी. उनियाल, बलदेव भट्ट, जाहिद अली, देवेंद्र प्रसाद चमोली, रक्षा शर्मा, आरिफ खान, विजय कुमार शर्मा, विजयलक्ष्मी तिवारी, अफरोज खान, किशन सिंह गुंसाई, सतीश पुंडीर, नवीन बधानी, अशोक शर्मा, मोहम्मद इकराम अंसारी, मोहम्मद खालिद, समीना, वीरेंद्र दत्त गैरोला, दीपक कुमार गुप्ता और विरेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

