देहरादून, उत्तराखंड | 15 नवंबर 2025 (शनिवार)
शासन एवं जिला मजिस्ट्रेट/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के निर्देशों के तहत आज देहरादून में विभिन्न स्थानों पर भूकंप से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस ड्रिल का नेतृत्व नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक श्यामेंद कुमार साहू ने किया।
कार्यक्रम के तहत पैसिफिक मॉल, कोरोनेशन हॉस्पिटल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और आईएसबीटी में सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान SDRF, अग्निशमन विभाग, चिकित्सा टीम (डॉक्टर, नर्स, नर्सिंग स्टाफ) तथा अन्य सहयोगी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।
नागरिक सुरक्षा उपनियंत्रक श्यामेंद कुमार साहू ने बताया कि इस तरह की ड्रिल्स आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर संजय मल्ल, विनोद कुमार, विपिन चाचरा, ममता नागर, सूर्य प्रकाश भट्ट, महेश चंद्र गुप्ता, मीना शर्मा, चंद्र मोहन अरोड़ा, अशरफ आज़मी, अजय गोयल, रविंद्र मोहन काला, आभा शर्मा, डॉ. मुंशी अरशद व् रेड क्रॉस सोसाइटी से अनिल वर्मा सहित कई अधिकारी एवं वॉलंटियर्स मौजूद रहे।

