Author: Doon Aajtak

देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव सम्पन्न हो गए, जिसमें राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मज़दूर यूनियन के नेतृत्व में अध्यक्ष पद पर सोनू खैरवाल विजयी घोषित हुए। राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध के नेतृत्व में नव-निर्वाचित अध्यक्ष ने सोमवार को नगर निगम देहरादून के महापौर माननीय सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल ने सोनू खैरवाल को हार्दिक बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई यूनियन नगर निगम के सफाई तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने…

Read More

नई दिल्ली,  — सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information & Broadcasting) ने आज प्रिंट मीडिया के लिए सरकारी विज्ञापन दरों में 26 प्रतिशत वृद्धि करने का आधिकारिक ऐलान किया। यह संशोधित दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह बढ़ोतरी काले-सफेद (Black & White) विज्ञापनों की बेसिक दरों पर लागू होगी। एक लाख तक प्रसार संख्या (circulation) वाले प्रकाशनों के लिए नई दर ₹59.68 प्रति वर्ग सेंटीमीटर निर्धारित की गई है, जो पहले ₹47.40 थी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय रेट स्ट्रक्चर कमिटी की सिफारिशों के…

Read More

विरेश कुमार, दून आजतक । आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। घर–परिवार से लेकर पढ़ाई और मनोरंजन तक, हर जगह मोबाइल की भूमिका बढ़ती जा रही है। लेकिन छोटे बच्चों में मोबाइल फोन का बढ़ता उपयोग कई चुनौतियाँ पैदा कर रहा है। अक्सर माता-पिता व्यस्तता या सुविधा के चलते बच्चों को शांत रखने के लिए मोबाइल दे देते हैं, पर अनजाने में यह आदत उनकी परवरिश में कई तरह की दिक्कतें ला सकती है। आइए समझते हैं कि मोबाइल की अधिक आदत से माता-पिता किन समस्याओं का सामना कर…

Read More

देहरादून, दून आजतक । द हेरिटेज स्कूल एवं न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेले गए रोमांचक मैच में दोनों टीमों के बीच गोल रहित होने के कारण दोनों टीमों को समान अंक प्रदान किए गए। सोमवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित नॉर्थ कैंपस के मैदान में खेली जा रही तीसरे रोहिताश मेमोरियल अंतर.विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर.17 बालक वर्ग के दूसरे दिन नॉर्थ कैंपस स्थित द हेरिटेज स्कूल के मैदान पर एक रोमांचक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। द हेरिटेज स्कूल व न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खिलाड़ियों ने अच्छे तालमेल का परिचय देते हुए एक दूसरे पर गोल…

Read More

हरिद्वार। उत्तराखंड में सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक सौहार्द और संतुलित विकास की दिशा में कार्यरत पर्वतीय–मैदानी एकता समिति  आज एक महत्वपूर्ण पहल करी । मंच द्वारा 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे, हरिद्वार के हर की पौड़ी से ललतारा पुल तक भव्य ‘एकता पदयात्रा’ का आयोजन किया गया । इस पदयात्रा का उद्देश्य प्रदेश भर के नागरिकों को साथ लाकर यह संदेश देना है कि पहाड़ और मैदान के बीच कोई दूरी नहीं, बल्कि दोनों ही उत्तराखंड की साझा आत्मा और पहचान हैं। समिति का मानना है कि प्रदेश का विकास तभी संभव है जब हर नागरिक—चाहे वह पहाड़ी हों या…

Read More

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस विद्यालय में रोहिताश मेमोरियल अंतरविद्यालयी अंडर 17 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट के एकतरफा मुकाबले में दून इंटरनेशनल स्कूल ने विनहिल ग्लोबल स्कूल की टीम को 7-0 से पराजित करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया। यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस विद्यालय के मैदान में सात दिवसीय रोहिताश मेमोरियल अंतर विद्यालयी अंडर 17 बालक फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज किया गया। इस टूर्नामेंट में आठ विद्यालयों की टीमों ने भाग ले रहे है। मुख्य अतिथि स्कूल के निदेशक सिद्धार्थ चौधरी रहे। इस दौरान पहला मुकाबला विनहिल ग्लोबल स्कूल तथा दून इंटरनेशनल स्कूल…

Read More

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में चतुर्थ मैसी सूकियास मैमोरियल अंतर विद्यालय अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता सिम्पोजियम में कर्नल ब्राउन स्कूल ने सर्वाधिक अंक हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया जबकि सेंट थॉमस कॉलेज को उप विजेता रहा। शनिवार को न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के सभागार में चतुर्थ मैसी सूकियास मैमोरियल इंटर स्कूल अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता सिम्पोजियम 2025 का आयोजन किया गया और इस अवसर पर हमें नफरत भरे भाषाओं को रोकने के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित करना चाहिए विषय निर्धारित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने भाषण…

Read More

देहरादून। भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आज बुक्सा जनजाति कृषक इंटर कॉलेज, शेरपुर (देहरादून) में जनजातीय समुदाय, पारंपरिक परिधान, कला एवं वीर पुरुषों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा सहित विभिन्न जनजातीय वीर सपूतों, उनकी संस्कृति, अलंकरण, परिधान एवं लोक कला को अपने चित्रों में सजीव रूप से प्रस्तुत किया। बच्चों की इस प्रतिभा और उत्साह ने जनजातीय समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को…

Read More

देहरादून, उत्तराखंड | 15 नवंबर 2025 (शनिवार)शासन एवं जिला मजिस्ट्रेट/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के निर्देशों के तहत आज देहरादून में विभिन्न स्थानों पर भूकंप से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस ड्रिल का नेतृत्व नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक श्यामेंद कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम के तहत पैसिफिक मॉल, कोरोनेशन हॉस्पिटल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और आईएसबीटी में सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान SDRF, अग्निशमन विभाग, चिकित्सा टीम (डॉक्टर, नर्स, नर्सिंग स्टाफ) तथा अन्य सहयोगी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों का…

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, और माना जा रहा है कि वह दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की ओर बढ़ रहे हैं। विश्लेषकों के अनुसार इसकी बड़ी वजह रही महिला मतदाताओं का रिकॉर्ड-उत्साह से मतदान करना और सरकार की महिला-केंद्रित नीतियों का जनमानस में असर दिखना। मतदान प्रतिशत भी इस बार काफी बढ़ा — यह संकेत है कि जनता ने सक्रिय रूप से मतदान कर अपनी बात कही। इसके अलावा, विपक्षी गठबंधन को इस बार…

Read More

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आज उज्जवल रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण मेहता ने की। इस दौरान पत्रकारों के हित, सुरक्षा, संगठन विस्तार तथा आगामी चुनावों पर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में पत्रकारों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की गई और इसे लोकतंत्र व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया गया। लगातार बढ़ रहे उत्पीड़न के मामलों को देखते हुए एक विशेष सुरक्षा एवं सहायता समिति गठित की गई। समिति में आईजेयू के राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण…

Read More

देहरादून । उत्तराखण्ड पुलिस की सीबीसीआईडी द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) से लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त जगदीश पुनेठा को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। अभियुक्त पर विभिन्न फर्जी निवेश योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने, संगठित गिरोह बनाकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने तथा अनेक आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त रहने के गंभीर आरोप हैं। विवरण: वादी श्री लीलाधर पाटनी, निवासी पिथौरागढ़ द्वारा अभियुक्तगण—जगदीश पुनेठा, ललित पुनेठा, चन्द्र प्रकाश पुनेठा निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़ तथा पंकज शर्मा निवासी झारखंड—के विरुद्ध निर्मल बंग कमोडिटी में निवेश का झांसा देकर…

Read More

देहरादून एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.)टीम ने थाना डोईवाला देहरादून पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के साथ लगभग 105 ग्राम अवैध हेरोइन कीमत लगभग 31 लाख 50000 रुपए के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ।।* *माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर* द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स…

Read More

एक सप्ताह में लगातार दूसरी कड़ी कार्रवाई एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ )टीम ने थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के साथ लगभग 123 ग्राम अवैध हेरोइन कीमत लगभग 36 लाख रुपए सहित 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी…

Read More

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला क्षेत्र के पास सोमवार शाम एक भारी विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद आग तेजी से आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों और पास की कुछ दुकानों तक फैल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की। फिलहाल आग बुझा दी गई है, लेकिन कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो…

Read More

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय अभिनेता उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है और यह भर्ती रूटीन चेकअप का हिस्सा हो सकती है। परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि किसी भी तरह की गंभीर चिंता की बात नहीं है। अस्पताल में उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी पहुंचीं और उन्होंने मीडिया से हाथ जोड़कर प्रशंसकों से…

Read More