देहरादून नगर निगम में सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव सम्पन्न हो गए, जिसमें राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मज़दूर यूनियन के नेतृत्व में अध्यक्ष पद पर सोनू खैरवाल विजयी घोषित हुए। राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध के नेतृत्व में नव-निर्वाचित अध्यक्ष ने सोमवार को नगर निगम देहरादून के महापौर माननीय सौरभ थपलियाल से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल ने सोनू खैरवाल को हार्दिक बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई यूनियन नगर निगम के सफाई तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने दिशा में योगदान देगी।
इस अवसर पर सचिव पद के प्रत्याशी विनोद कुमार, सुनील कुमार, सूरज सूद, अरुण कुमार, संदीप फौजी, पप्पू, शुभम, राजन, साहिल, रवि, सनी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

